चिट्ठी
साफ दिल तेरा , मन साफ है,
नेक इरादों वाली , तू खास है।
बेटी बहन हर रूप में अव्वल,
हम बहनों के लिए तो मिसाल है।
जिंदगी ने जो क्या बुरी मजाक,
उसने आप तुझे हिलाया है।
मेरी प्यारी शेरनी,
हारना तो तुझे किसी ने नहीं सिखाया है।
डर तेरा जायज है ,पर उस को काबू करना है,
जिंदगी के इस सफर के हर स्वाद को तुझे चखना है।
खट्टे मीठे तीखे सारों का अपना ही अलग रूप है ,
तेरी खुशियों की दुनिया में तू ही रानी स्वरूप है।
आगे बढ़ने से डरना मत तू, पिछला तो बुरा सपना सा है,
जिंदगी के नए रंगों में ढलना ही तो असली जीवन है ।
अपनी खुशियों का ताला होता तो हमारे ही हाथों है,
अपनी खुशियों को पहचानने में सबने थामें तेरे हाथ है।
Comments
Post a Comment