रास्ता जीत तक का ...

अंधेरा है जीवन में , उजाला आएगा,
भागना मत, वरना तू कायर कहलाएगा।

अमावस की रात है, पूर्णिमा भी आएगा,
पर उससे पहले कल सुबह नया सवेरा लाएगा।

 उम्मीद की एक चिंगारी से तू मशाल जो जलाएगा,
तेरे जीवन को रौशन कर , वो तुझे रास्ता दिखाएगा।

कोशिश करने पर भगवान मिले, तू कोशिश करता जाएगा,
तो लक्ष्य तेरे शरण आएगी,  तू एक दिन जीत जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

Scissors...the harmful community